कतबा
मुझ को ये एहसास है
मैं मर गया हूँ
टूट कर मैं रेज़ा रेज़ा
हर तरफ़ बिखरा हुआ हूँ
फिर भी इक आवाज़
साए की तरह
एहसास से चिमटी हुई है
तुम अभी ज़िंदा हो और ज़िंदा रहोगे
फिर भी मैं ये चाहता हूँ
मुझ को मेरी क़ब्र की सूरत बना दो
और
मेरे नाम का
कतबा लगा दो
(836) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554