बहार आई है सदमे से हमारा हाल अबतर है
बहार आई है सदमे से हमारा हाल अबतर है
घटा घनघोर छाई है न साक़ी है न साग़र है
निशाँ क्या पूछते हैं आप हम ख़ाना-ब-दोशों का
कभी गुलशन में मस्कन है कभी सहरा में बिस्तर है
हक़ारत की निगाहों से न फ़र्श-ए-ख़ाक को देखो
अमीरों का फ़क़ीरों का यही आख़िर को बिस्तर है
'हक़ीर' इक ख़्वाब था जो आप ने देखा था लंदन में
न वो सामान है बाक़ी न अब पहलू में दिलबर है
(1202) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554