कुछ उसूलों का नशा था कुछ मुक़द्दस ख़्वाब थे
कुछ उसूलों का नशा था कुछ मुक़द्दस ख़्वाब थे
हर ज़माने में शहादत के यही अस्बाब थे
कोह से नीचे उतर कर कंकरी चुनते हैं अब
इश्क़ में जो आबजू थे जंग में सैलाब थे
साज़ ओ सामाँ थे ज़फ़र के पर वो शब में लुट गए
ख़ाक ओ ख़ूँ के दरमियाँ कुछ ख़्वाब कुछ कम-ख़्वाब थे
क्या दम-ए-रुख़्सत नज़र आते ख़ुतूत-ए-दिलबरी
नक़्श थे उस चाँद के लेकिन ब-शक्ल-ए-आब थे
मैं उदू की जुस्तुजू में था कि इक पत्थर लगा
मुड़ के देखा तो सिनाँ ताने हुए अहबाब थे
थे बहुत नायाब वो नूर-ए-क़लम ज़ोर-ए-बयाँ
शोला उट्ठा जब जुनूँ का फिर वही नायाब थे
क्या फ़िराक़ ओ फ़ैज़ से लेना था मुझ को ऐ 'नईम'
मेरे आगे फ़िक्र-ओ-फ़न के कुछ नए आदाब थे
(1643) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
हसन नईम