लब-ओ-रुख़्सार ओ जबीं से मिलिए

लब-ओ-रुख़्सार ओ जबीं से मिलिए

जी नहीं भरता कहीं से मिलिए

यूँ न इस दिल के मकीं से मिलिए

आसमाँ बन के ज़मीं से मिलिए

घुट के रह जाती है रुस्वाई तक

क्या किसी पर्दा-नशीं से मिलिए

क्यूँ हरम में ये ख़याल आता है

अब किसी दुश्मन-ए-दीं से मिलिए

जी न बहले रम-ए-आहू से तो फिर

ताएर-ए-सिदरा-नशीं से मिलिए

बुझ गया दिल तो ख़राबी हुई है

फिर किसी शोला-जबीं से मिलिए

वो कोई हाकिम-ए-दौराँ तो नहीं

मत डरें उन की नहीं से मिलिए

(1129) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554