राह-ए-तलब में कौन किसी का अपने भी बेगाने हैं

राह-ए-तलब में कौन किसी का अपने भी बेगाने हैं

चाँद से मुखड़े रश्क-ए-ग़ज़ालाँ सब जाने पहचाने हैं

तन्हाई सी तन्हाई है कैसे कहें कैसे समझाएँ

चश्म ओ लब-ओ-रुख़्सार की तह में रूहों के वीराने हैं

उफ़ ये तलाश-ए-हुस्न-ओ-हक़ीक़त किस जा ठहरें जाएँ कहाँ

सेहन-ए-चमन में फूल खिले हैं सहरा में दीवाने हैं

हम को सहारे क्या रास आएँ अपना सहारा हैं हम आप

ख़ुद ही सहरा ख़ुद ही दिवाने शम-ए-नफ़स परवाने हैं

बिल-आख़िर थक हार के यारो हम ने भी तस्लीम किया

अपनी ज़ात से इश्क़ है सच्चा बाक़ी सब अफ़्साने हैं

(2217) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554