तसव्वुर
इस शहर में शाम होते ही गलियों के नुक्कड़ पर
सड़कों के किनारे ज़िंदा-दिल लोग
आँखों के कटोरे लिए खड़े हो जाते हैं
और शाख़-ए-गुल की तरह लचकती महकती लड़कियाँ
हुस्न की ख़ैरात बाँटती फिरती हैं
ख़ूब-सूरत तनौ-मंद बच्चे
फूलों की तरह मुस्कुराते
एक हाथ में खिलौने
एक हाथ में माँ की उँगली पकड़े हँसते-खेलते गुज़रते हैं
मय-कदों में रिंद जाम पर जाम लुंढाते हैं
घरों में पकने वाले खानों की ख़ुश्बू
इश्तिहा को तेज़ करती है
कितना ख़ूब-सूरत कितना जान-दार है वो शहर जिसे मेरी बंद आँखों के अलावा
किसी और ने नहीं देखा
(838) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554