जाते जाते देखना पत्थर में जाँ रख जाऊँगा

जाते जाते देखना पत्थर में जाँ रख जाऊँगा

कुछ नहीं तो एक दो चिंगारियाँ रख जाऊँगा

नींद में भी ख़्वाब रखने की जगह बाक़ी नहीं

सोचता हूँ ये ख़ज़ाना अब कहाँ रख जाऊँगा

सब नमाज़ें बाँध कर ले जाऊँगा मैं अपने साथ

और मस्जिद के लिए गूँगी अज़ाँ रख जाऊँगा

जानता हूँ ये तमाशा ख़त्म होने का नहीं

हॉल में इक रोज़ ख़ाली कुर्सियाँ रख जाऊँगा

चाँद सूरज और तारे फूँक डालूँगा सभी

इस ज़मीं पर एक नंगा आसमाँ रख जाऊँगा

छोड़ दूँगा अब मैं 'अल्वी' आख़िरी दिन की तलाश

और अदब के शहर में ख़ाली मकाँ रख जाऊँगा

(559) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Jate Jate Dekhna Patthar Mein Jaan Rakh Jaunga In Hindi By Famous Poet Mohammad Alvi. Jate Jate Dekhna Patthar Mein Jaan Rakh Jaunga is written by Mohammad Alvi. Complete Poem Jate Jate Dekhna Patthar Mein Jaan Rakh Jaunga in Hindi by Mohammad Alvi. Download free Jate Jate Dekhna Patthar Mein Jaan Rakh Jaunga Poem for Youth in PDF. Jate Jate Dekhna Patthar Mein Jaan Rakh Jaunga is a Poem on Inspiration for young students. Share Jate Jate Dekhna Patthar Mein Jaan Rakh Jaunga with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.