इस की बात का पाँव न सर

इस की बात का पाँव न सर

फिर भी चर्चा है घर घर

चील ने अण्डा छोड़ दिया

सूरज आन गिरा छत पर

अच्छा तो शादी कर ली

जा अब बच्चे पैदा कर

ले ये पत्थर हाथ में ले

मार इसे मेरे सर पर

फूहड़ इस महँगाई में

आटा तो गीला मत कर

मेरे पत्ते देख ज़रा

दो इक्के और इक जोकर

उस का टेढ़ा ऊँट न देख

अपना उल्लू सीधा कर

बीवी अकेली डरती है

शाम हुई अब चलिए घर

'अल्वी' 'आदिल' और 'ज़फ़र'

तीनों के तीनों अंदर

(537) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Isko Baat Ka Panw Na Sar In Hindi By Famous Poet Mohammad Alvi. Isko Baat Ka Panw Na Sar is written by Mohammad Alvi. Complete Poem Isko Baat Ka Panw Na Sar in Hindi by Mohammad Alvi. Download free Isko Baat Ka Panw Na Sar Poem for Youth in PDF. Isko Baat Ka Panw Na Sar is a Poem on Inspiration for young students. Share Isko Baat Ka Panw Na Sar with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.