डूबने से पहले

कोई जाने वाले जहाज़ों को रोके

कोई उन को जा कर बताए

मगर कौन जाने

कि चारों तरफ़

चीख़ती भागती अंधी पागल हवा के अलावा

मेरी ज़ात है

और मैं

अपने अंदर उतरने लगा हूँ!

जहाज़ अब कहाँ हैं

कहाँ है समुंदर!

हवा किस तरफ़ भागती है

समुंदर जहाज़ और हवा और में

सब के सब अपने अंदर उतरने लगे हैं!

कोई उन को रोके

मगर कौन रोके

कि हद्द-ए-नज़र तक मेरी ज़ात है

और मैं

अपने अंदर ही अंदर उतरने लगा हूँ!!

(475) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554