अपनी लौ में कोई डूबा ही नहीं

अपनी लौ में कोई डूबा ही नहीं

चाँद एहसास का उभरा ही नहीं

कोई आहट न कोई नक़्श-ए-क़दम

जैसे दिल से कोई गुज़रा ही नहीं

चूर आईना-ए-अय्याम भी है

मेरा माज़ी मिरा फ़र्दा ही नहीं

दर्स मैं भी हूँ ज़माने के लिए

एक इबरत-गह-ए-दुनिया ही नहीं

कितनी सदियों पे रुकेगा जा कर

एक लम्हा कि जो बीता ही नहीं

कितना हैराँ है दहान-ए-तस्वीर

अक्स आवाज़ का उतरा ही नहीं

मैं भी था शहर-ए-सुख़न का मेआ'र

मेरे नक़्क़ाद ने परखा ही नहीं

यूँ चमकती है 'समद' काहकशाँ

जैसे तारा कोई टूटा ही नहीं

(540) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554