हरा शजर न सही ख़ुश्क घास रहने दे
हरा शजर न सही ख़ुश्क घास रहने दे
ज़मीं के जिस्म पे कोई लिबास रहने दे
कहीं न राह में सूरज का क़हर टूट पड़े
तू अपनी याद मिरे आस-पास रहने दे
बिखर चुके हैं समाअ'त के तल्ख़ शीराज़े
अब अपने नरम लबों की मिठास रहने दे
वो देख ढह चुकीं वहम-ओ-गुमाँ की दीवारें
यक़ीन चीख़ रहा है क़यास रहने दे
बड़ा लतीफ़ अँधेरा है रौशनी न जला
उरूस-ए-शब को अभी ख़ुश-लिबास रहने दे
तसव्वुरात के लम्हों की क़द्र कर प्यारे
ज़रा सी देर तो ख़ुद को उदास रहने दे
(800) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सुल्तान अख़्तर