हर-चंद अपने अक्स का दिल दर्दमंद हो

हर-चंद अपने अक्स का दिल दर्दमंद हो

आईने के लबों पे अगर ज़हर-ए-ख़ंद हो

बे-मेहर आफ़्ताब का दरवाज़ा बंद हो

आँधी ज़रा थमे तो घटा सर-बुलंद हो

हर लम्हा उस की मदह-सराई न कीजिए

मुमकिन है ऐसी बात उसे ना-पसंद हो

हर गाम हौसलों का यही मुद्दआ' रहा

गुमराह ज़िंदगी की मसाफ़त दो-चंद हो

'अख़्तर' मैं इख़्तिलाफ़ का क़ाइल नहीं मगर

अहबाब का मिज़ाज ही जब शर-पसंद हो

(594) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554