पस-ए-ग़ुबार-ए-तलब ख़ौफ़-ए-जुस्तुजू है बहुत

पस-ए-ग़ुबार-ए-तलब ख़ौफ़-ए-जुस्तुजू है बहुत

रफ़ीक़-ए-राह मगर उन की आरज़ू है बहुत

लरज़ के टूट ही जाए न आज बर्ग-ए-बदन

लहू में क़ुर्ब की गर्मी रगों में लू है बहुत

उलझ गया है वो ख़्वाहिश के जाल में या'नी

फ़रेब-ए-रंग-ए-हवस अब के दू-ब-दू है बहुत

कटा-फटा सही मल्बूस-ए-कोहनगी न उतार

तिरे लिए यही दीवार-ए-आबरू है बहुत

मिज़ाज-ए-वक़्त की तस्वीर बन गए हम लोग

लबों पे बर्फ़ जमी है दिलों में लू है बहुत

हरा-भरा नज़र आता है यूँ तो वो 'अख़्तर'

दयार-ए-दिल में मगर क़हत-ए-रंग-ओ-बू है बहुत

(597) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554