उम्मीद-ए-सुब्ह-ए-बहाराँ ख़िज़ाँ से खींचते हैं

उम्मीद-ए-सुब्ह-ए-बहाराँ ख़िज़ाँ से खींचते हैं

ये तीर रोज़ दिल-ए-ना-तवाँ से खींचते हैं

कशीद-ए-तिश्ना-लबी क़तरा क़तरा पीते हैं

ये आब-ए-तल्ख़ ग़म-ए-रफ़्तगाँ से खींचते हैं

मैं उन से लुक़मा-ए-तय्यब की दाद क्या चाहूँ

जो अपना रिज़्क़ दहान-ए-सगाँ से खींचते हैं

सुबू से लज़्ज़त-ए-यक-गूना लेते हैं लेकिन

ख़ुमार-ए-ख़ास लब-ए-दोस्ताँ से खींचते हैं

दिखाई पड़ता है आदा में एक चेहरा-ए-दोस्त

सो हाथ साहिबो सैफ़ ओ सिनाँ से खींचते हैं

ख़याल-ए-ताज़ा से करते हैं ख़्वाब-ए-नौ तख़्लीक़

'ज़फ़र' ज़मीनें नई आसमाँ से खींचते हैं

(1238) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554