ये अहद क्या है कि सब पर गिराँ गुज़रता है

ये अहद क्या है कि सब पर गिराँ गुज़रता है

ये क्या तिलिस्म है क्या इम्तिहाँ गुज़रता है

वो क़हत-ए-लुत्फ़ है हर-दम तिरे फ़क़ीरों पर

हज़ार वसवसा आतिश-ब-जाँ गुज़रता है

जो ख़ाक हो गए तेरे फ़िराक़ में उन का

ख़याल भी कभी ऐ जान-ए-जाँ गुज़रता है

जब उस की बज़्म से चल ही पड़े तो सोचना क्या

कि अर्सा-ए-ग़म-ए-हिज्राँ कहाँ गुज़रता है

कभी वो चेहरा-ए-मानूस भी दिखाई दे

गली से रोज़ नया कारवाँ गुज़रता है

'ज़फ़र' बसंत भी है और बहार की रुत भी

फ़लक पे तख़्ता-ए-गुल का गुमाँ गुज़रता है

(944) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554