लब पर ख़मोशियों को सजाए नज़र चुराए

लब पर ख़मोशियों को सजाए नज़र चुराए

जो अहल-ए-दिल में बैठे हैं चुप-चाप सर झुकाए

कह दो कोई सबा से इधर आज-कल न आए

कलियाँ कहीं महक न उठें फूल खिल न जाए

अब दोस्ती वो फ़न कि जो सीखे वही निभाए

और है वफ़ा तमाशा जिसे आए वो दिखाए

कुछ कहना जुर्म है तो ख़ता-वार मैं भी हूँ

ये और बात मेरा कहा वो समझ न पाए

(1344) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554