दुखती है रूह पाँव को लाचार देख कर

दुखती है रूह पाँव को लाचार देख कर

रुक जाएँगे कहीं कोई दीवार देख कर

सुबकी न हो कहीं तरफ़-ए-यार देख कर

आँखें उठाइए भी तो दस्तार देख कर

निकलो जो बन-सँवर के तो बाज़ार देख कर

माँगें हैं मोल शक्ल-ए-ख़रीदार देख कर

कहना तो बस यही है कि चाहें हैं हम तुझे

घबराइयो न बात का बिस्तार देख कर

सुसताए है इरादा तसाहुल के रू-ब-रू

दुखते हैं पाँव साया-ए-दीवार देख कर

अपनों से मुँह छुपाए फिरे है इक आदमी

जेबें टटोल के कभी बाज़ार देख कर

मारूँ हूँ हाथ-पाँव बहुत 'अश्क' ख़ुद को मैं

अपने ही बाज़ुओं में गिरफ़्तार देख कर

(2128) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554