मैं ग़ज़ल का हर्फ़-ए-इम्काँ मसनवी का ख़्वाब हूँ

मैं ग़ज़ल का हर्फ़-ए-इम्काँ मसनवी का ख़्वाब हूँ

अपनी सब रूदाद लिखने के लिए बेताब हूँ

मैं बबूलों की तरह फूला-फला हूँ दश्त में

अब्र आए या न आए मैं सदा शादाब हूँ

मौज-ए-सहबा हूँ अगर है ज़र्फ़ याराँ आइना

कुछ ग़ुबार आए नज़र तो सर-ब-सर गिर्दाब हूँ

मैं हूँ इक वीराँ सितारा-गर है कोई ना-शनास

कोई है रौशन-नज़र तो चश्मा-ए-महताब हूँ

क्या समझ कर मुझ से उलझे हैं 'हसन' लैल-ओ-नहार

आप अपना रोज़-ओ-शब हूँ आप आलम-ताब हूँ

(844) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554