तस्बीह-ए-कुमरी सर्व-ए-सनोबर समेट लो

तस्बीह-ए-कुमरी सर्व-ए-सनोबर समेट लो

जाना है इस दयार से मंज़र समेट लो

पर्वाज़-ए-कामयाबी की बस इतनी शर्त है

चाहत हिसार-ए-नफ़स के अंदर समेट लो

उस अश्क की तड़प के मुक़ाबिल में कुछ नहीं

अब चाहे चश्म-ए-नम में समुंदर समेट लो

ताक़त पे पहले अपनी तो राज़ी ख़ुदा करो

फिर बाज़ूओं में तुम दर-ए-ख़ैबर समेट लो

मेरा मकाँ नहीं है ख़ता-बीं के वास्ते

आओ मगर मिज़ाज को बाहर समेट लो

'अज़हर' ये दौर-ए-ऐश है याँ जीने के लिए

आज़ुर्दा ज़ेहन और दिल-ए-मुज़्तर समेट लो

(893) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554