मिरे क़रीब से गुज़रे मुझे सदा भी न दे

मिरे क़रीब से गुज़रे मुझे सदा भी न दे

ज़बाँ को लफ़्ज़ निगाहों को हौसला भी न दे

अब उस से कैसे तअ'ल्लुक़ की आरज़ू रक्खें

दुआ-ए-ख़ैर तो क्या वो कि बद-दुआ भी न दे

ये चाँदनी मैं गिलासों में घोल दूँ न कहीं

मैं चाहता हूँ वो यादों का आसरा भी न दे

हमीं पे सजते हैं यारो शराब भी ग़म भी

ख़ुदा के वास्ते अब कोई मशवरा भी न दे

मिरी निगाह उसी रुख़ की है असीर 'तपिश'

जो अपने रुख़ से किसी बात का पता भी न दे

(520) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Mere Qarib Se Guzre Mujhe Sada Bhi Na De In Hindi By Famous Poet Moni Gopal Tapish. Mere Qarib Se Guzre Mujhe Sada Bhi Na De is written by Moni Gopal Tapish. Complete Poem Mere Qarib Se Guzre Mujhe Sada Bhi Na De in Hindi by Moni Gopal Tapish. Download free Mere Qarib Se Guzre Mujhe Sada Bhi Na De Poem for Youth in PDF. Mere Qarib Se Guzre Mujhe Sada Bhi Na De is a Poem on Inspiration for young students. Share Mere Qarib Se Guzre Mujhe Sada Bhi Na De with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.