आँखें ज़मीन और फ़लक दस्तकार हैं

आँखें ज़मीन और फ़लक दस्तकार हैं

पानी के जितने रूप हैं सब मुस्तआ'र हैं

ख़ुद को अकेला जान के तन्हा न जानना

ये आइने नहीं हैं तिरे पहरे-दार हैं

मुश्किल की इस घड़ी में करूँ किस से मशवरा

कुछ दोस्त हैं तो वो भी फ़साना-निगार हैं

ये छाँव जैसी धूप हमारा मिज़ाज है

हम लोग आफ़्ताब हैं और साया-दार हैं

'आरिश' जो मेरे सर पे नहीं हो सके सवार

वो सारे लोग मेरी कमर पर सवार हैं

(942) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554