यख़-ज़दा उँगलियाँ
यख़-ज़दा उँगलियाँ
तह-ब-तह बर्फ़ की चादरों से उभरती हुई
बर्फ़ इस साल इतनी पड़ी है
कि रस्ते के सब पेच-ओ-ख़म छुप गए हैं
और लड़कियाँ
दूर पुर-नूर लाम्बे दरीचों से जब बर्फ़ में यख़-ज़दा उँगलियाँ
देखती हैं तो ये पूछती हैं
कि इस बर्फ़ से फूल कैसे खिला
कोंपलें कैसे फूटीं
ज़मीं बाँझ थी किस तरह यक-ब-यक हामिला हो गई
(600) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554