मुन्कशिफ़ तल्ख़ी-ए-हालात न होने पाई
मुन्कशिफ़ तल्ख़ी-ए-हालात न होने पाई
आप आए भी तो कुछ बात न होने पाई
दिल भर आया भी तो आँखों से न टपके आँसू
अब्र छाया भी तो बरसात न होने पाई
आप से मिल के भी अक्सर यही महसूस हुआ
आप से गोया मुलाक़ात न होने पाई
हम ने जीते हुए देखा तो है दिल वालों को
पर अयाँ सूरत-ए-हालात न होने पाई
'सोज़' हर रोज़ हुई रात मगर हिज्र की रात
वस्ल की रात कोई रात न होने पाई
(1510) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554