अजीब चीज़ मोहब्बत की वारदात भी है

अजीब चीज़ मोहब्बत की वारदात भी है

हदीस-ए-दिल भी है रूदाद-ए-काएनात भी है

ओबूदियत तो हमारा है शेवा-ए-फ़ितरी

अगर ख़ुदाई करें हम तो कोई बात भी है

इधर भी उठती है अर्बाब-ए-अंजुमन की नज़र

कुछ आप ही नहीं महफ़िल में मेरी ज़ात भी है

मिरे वजूद से ना-मुम्किनात का आलम

मिरे वजूद से दुनिया-ए-मुम्किनात भी है

ये इर्तिक़ा-ए-बशर की है कौन सी मंज़िल

कि इस की ज़द में ख़ुदा भी है काएनात भी है

(1719) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ajib Chiz Mohabbat Ki Wardat Bhi Hai In Hindi By Famous Poet Afsar Mahpuri. Ajib Chiz Mohabbat Ki Wardat Bhi Hai is written by Afsar Mahpuri. Complete Poem Ajib Chiz Mohabbat Ki Wardat Bhi Hai in Hindi by Afsar Mahpuri. Download free Ajib Chiz Mohabbat Ki Wardat Bhi Hai Poem for Youth in PDF. Ajib Chiz Mohabbat Ki Wardat Bhi Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Ajib Chiz Mohabbat Ki Wardat Bhi Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.