ज़िंदगी अपनी क़रीने से बसर होती नहीं

ज़िंदगी अपनी क़रीने से बसर होती नहीं

मुख़्तसर करता हूँ लेकिन मुख़्तसर होती नहीं

दे गया तारीकियाँ इतनी वो अहल-ए-शहर को

सर पे सूरज आ गया फिर भी सहर होती नहीं

पहले अपने साथ चलते थे सितारे शौक़ से

अब तो अपनी रौशनी भी हम-सफ़र होती नहीं

इस तरह चुप-चाप मेरे पास आ जाते हैं लोग

घर के दरवाज़े की चौखट को ख़बर होती नहीं

(792) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Zindagi Apni Qarine Se Basar Hoti Nahin In Hindi By Famous Poet Anjum Niyazi. Zindagi Apni Qarine Se Basar Hoti Nahin is written by Anjum Niyazi. Complete Poem Zindagi Apni Qarine Se Basar Hoti Nahin in Hindi by Anjum Niyazi. Download free Zindagi Apni Qarine Se Basar Hoti Nahin Poem for Youth in PDF. Zindagi Apni Qarine Se Basar Hoti Nahin is a Poem on Inspiration for young students. Share Zindagi Apni Qarine Se Basar Hoti Nahin with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.