लुटी बहार का सूखा गुलाब रहने दो

लुटी बहार का सूखा गुलाब रहने दो

हमारी आँखों में कोई तो ख़्वाब रहने दो

नए सिरे से चलो कोई अहद करते हैं

वफ़ा जफ़ा का पुराना हिसाब रहने दो

तमाम-उम्र गुज़ारी है इन दयारों में

ख़ुलूस होगा यहाँ दस्तियाब रहने दो

ख़ुमार उतरा नहीं है अभी तो अश्कों का

अभी ये साग़र-ओ-मीना शराब रहने दो

उठाए फिरते हो क्या शहर-ए-बे-बसीरत में

किसे दिखाओगे दिल की किताब रहने दो

अभी तो हम पे पुराने ही क़र्ज़ बाक़ी हैं

सवाल कर के न कहिए जवाब रहने दो

गिरा ज़रूर है लेकिन मिरा नहीं 'असलम'

तकल्लुफ़ात मुरव्वत जनाब रहने दो

(1253) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

LuTi Bahaar Ka Sukha Gulab Rahne Do In Hindi By Famous Poet Aslam Habeeb. LuTi Bahaar Ka Sukha Gulab Rahne Do is written by Aslam Habeeb. Complete Poem LuTi Bahaar Ka Sukha Gulab Rahne Do in Hindi by Aslam Habeeb. Download free LuTi Bahaar Ka Sukha Gulab Rahne Do Poem for Youth in PDF. LuTi Bahaar Ka Sukha Gulab Rahne Do is a Poem on Inspiration for young students. Share LuTi Bahaar Ka Sukha Gulab Rahne Do with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.