ज़िक्र-ए-शब के सईद हो गए क्या

ज़िक्र-ए-शब के सईद हो गए क्या

सहर-साए बईद हो गए क्या

दर्द कुन से कशीद हो गए क्या

ख़्वाब शब से ख़रीद हो गए क्या

ज़िंदगी क्यूँ है लर्ज़ा-बर-अंदाम

ज़लज़ले भी शदीद हो गए क्या

कोई बाक़ी नहीं तिलिस्म-ए-जमाल

इश्क़ वाले शहीद हो गए क्या

अदब-आदाब के ज़माने गए

सिलसिले कुछ मज़ीद हो गए क्या

हिज्र हिजरत मलाल ग़म आसार

ज़िंदगी की नवेद हो गए क्या

न कोई मस्लहत न बेबाकी

फ़र्द 'फ़रहत' फ़रीद हो गए क्या

(720) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554