दिल में इस का ख़याल क्यूँ आया

दिल में इस का ख़याल क्यूँ आया

मौसम-ए-बर्शगाल क्यूँ आया

वो जो हँसता था उस के चेहरे पर

आज रंग-ए-मलाल क्यूँ आया

नाम से मेरे जिस को नफ़रत थी

पूछने मेरा हाल क्यूँ आया

नाज़ था किस लिए बहारों पर

ये बता दे ज़वाल क्यूँ आया

जिस को शिकवा था बद-ख़िसालों से

फिर वही ख़ुश-ख़िसाल क्यूँ आया

सन रहे हैं कि फिर नवाज़िश है

मौसम-ए-क़ील-ओ-क़ाल क्यूँ आया

फिर 'वासिय्या' से दोस्ती का ख़याल

ये बता दें ख़याल क्यूँ आया

(710) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Dil Mein Is Ka KHayal Kyun Aaya In Hindi By Famous Poet Fatima Wasia Jayasi. Dil Mein Is Ka KHayal Kyun Aaya is written by Fatima Wasia Jayasi. Complete Poem Dil Mein Is Ka KHayal Kyun Aaya in Hindi by Fatima Wasia Jayasi. Download free Dil Mein Is Ka KHayal Kyun Aaya Poem for Youth in PDF. Dil Mein Is Ka KHayal Kyun Aaya is a Poem on Inspiration for young students. Share Dil Mein Is Ka KHayal Kyun Aaya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.