आँसू है क़ीमती जो हमारी पलक में है

आँसू है क़ीमती जो हमारी पलक में है

वो बात फिर कहाँ जो फ़क़त इक झलक में है

हम भी उसी तरह से ज़माने के बीच हैं

जिस तरह से वो एक सितारा फ़लक में है

गमलों में फूल ख़ूब सजाए हैं आप ने

लेकिन वो बात कब जो चमन की महक में है

हम कब ये कह रहे हैं नहीं आर्टिस्ट आप

वो बात तो नहीं है जो ऊपर धनक में है

है कम-लिबासियों की बड़ी धूम आज-कल

लेकिन ये ग़ौर कीजिए चूड़ी खनक में है

हालात इतने बिगड़े हैं दुनिया के हर तरफ़

इस वास्ते 'वसीया' का दिल भी कसक में है

(757) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Aansu Hai Qimti Jo Hamari Palak Mein Hai In Hindi By Famous Poet Fatima Wasia Jayasi. Aansu Hai Qimti Jo Hamari Palak Mein Hai is written by Fatima Wasia Jayasi. Complete Poem Aansu Hai Qimti Jo Hamari Palak Mein Hai in Hindi by Fatima Wasia Jayasi. Download free Aansu Hai Qimti Jo Hamari Palak Mein Hai Poem for Youth in PDF. Aansu Hai Qimti Jo Hamari Palak Mein Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Aansu Hai Qimti Jo Hamari Palak Mein Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.