क्या उन को दिल का हाल सुनाने से फ़ाएदा

क्या उन को दिल का हाल सुनाने से फ़ाएदा

होगा तो होगा नोट दिखाने से फ़ाएदा

नोक-ए-मिज़ा जो दिल में चुभी दिल फड़क उठा

कुछ तो हुआ है टीका कराने से फ़ाएदा

दिल गुम है अपना चोर का लेकिन पता नहीं

आशिक़ को क्या पुलीस के थाने से फ़ाएदा

मालूम है दिखाते हैं वो हम को सब्ज़ बाग़

लारेंस-बाग़ शाम को जाने से फ़ाएदा

अब भी वो कह रहे हैं कि मेरे बुज़ुर्ग हो

कुछ भी हुआ न शेव कराने से फ़ाएदा

जो नीचे जेब के है मिरी जाँ उसे चुरा

आशिक़ का फ़ाउंटेन चुराने से फ़ाएदा

'लक़-लक़' ज़माना हम से उठाता है फ़ाएदे

हम ने भी कुछ उठाया ज़माने से फ़ाएदा

(914) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kya Un Ko Dil Ka Haal Sunane Se Faeda In Hindi By Famous Poet Haji Laq Laq. Kya Un Ko Dil Ka Haal Sunane Se Faeda is written by Haji Laq Laq. Complete Poem Kya Un Ko Dil Ka Haal Sunane Se Faeda in Hindi by Haji Laq Laq. Download free Kya Un Ko Dil Ka Haal Sunane Se Faeda Poem for Youth in PDF. Kya Un Ko Dil Ka Haal Sunane Se Faeda is a Poem on Inspiration for young students. Share Kya Un Ko Dil Ka Haal Sunane Se Faeda with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.