हमारे शे'र का हासिल तअस्सुरात से है

हमारे शे'र का हासिल तअस्सुरात से है

हमारा राब्ता काग़ज़ क़लम दवात से है

हमारी ज़ीस्त का यूँ हादसों से रिश्ता है

कि जैसे ज़ुल्फ़ को निस्बत सियाह रात से है

फ़ज़ा चमन की तो शबनम से बा-वज़ू होगी

ख़ुदा का ज़िक्र अलस्सुब्ह पात पात से है

ख़ुलूस देखिए पत्थर में दस्त-कारी का

जो पूजे जाने की रग़बत ख़ुदा की ज़ात से है

'हयात' जिस की अमानत थी उस को लौटा दी

अब अपनी ज़ीस्त की वाबस्तगी ममात से है

(884) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Hamare Sher Ka Hasil Tassuraat Se Hai In Hindi By Famous Poet Hayat Madrasi. Hamare Sher Ka Hasil Tassuraat Se Hai is written by Hayat Madrasi. Complete Poem Hamare Sher Ka Hasil Tassuraat Se Hai in Hindi by Hayat Madrasi. Download free Hamare Sher Ka Hasil Tassuraat Se Hai Poem for Youth in PDF. Hamare Sher Ka Hasil Tassuraat Se Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Hamare Sher Ka Hasil Tassuraat Se Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.