बंद आँखों में सारा तमाशा देख रहा था

बंद आँखों में सारा तमाशा देख रहा था

रस्ता रस्ता मेरा रस्ता देख रहा था

काली रात और काले तारे काला चंदा

धरती का ना-बीना लड़का देख रहा था

टूटी-फूटी क़ब्रें धुँदले धुँदले कत्बे

हर कत्बे में अपना चेहरा देख रहा था

मिट्टी देने वाले हाथों को ये ख़बर क्या

किस हसरत से ज़र्रा ज़र्रा देख रहा था

रग रग फ़र्त-ए-दहशत से सूखी जाती थी

परछाईं से ख़ून उबलता देख रहा था

सूखे पत्तों पर जलती शबनम के क़तरे

ठंडा सूरज सहमा सहमा देख रहा था

चुपके से हैजान उठा कर प्यासा क़तरा

तुग़्यानी पर आई नदिया देख रहा था

एहसासात की टूटती सरहद पर मैं 'ख़ुसरव'

ख़्वाब से आगे भी जो कुछ था देख रहा था

(790) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Band Aankhon Mein Sara Tamasha Dekh Raha Tha In Hindi By Famous Poet Iqbal Khusro Qadri. Band Aankhon Mein Sara Tamasha Dekh Raha Tha is written by Iqbal Khusro Qadri. Complete Poem Band Aankhon Mein Sara Tamasha Dekh Raha Tha in Hindi by Iqbal Khusro Qadri. Download free Band Aankhon Mein Sara Tamasha Dekh Raha Tha Poem for Youth in PDF. Band Aankhon Mein Sara Tamasha Dekh Raha Tha is a Poem on Inspiration for young students. Share Band Aankhon Mein Sara Tamasha Dekh Raha Tha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.