कैसे बनाऊँ हाथ पर तस्वीर ख़्वाब की

कैसे बनाऊँ हाथ पर तस्वीर ख़्वाब की

मुझ को मिली न आज तक ता'बीर ख़्वाब की

आँखों से नींद रूठ के जाने किधर गई

कटती नहीं है रात-भर ज़ंजीर ख़्वाब की

जिस शहर में हो ख़्वाब चुराने की वारदात

कैसे करूँ वहाँ पे मैं तश्हीर ख़्वाब की

ख़्वाबों ने हर क़दम पे मुझे हौसला दिया

देखी नहीं है तुम ने क्या तासीर ख़्वाब की

कब तक रहेगी तीरगी तेरे ख़याल में

रौशन करेगी उस को भी तनवीर ख़्वाब की

उस दिन तो मेरे ख़्वाबों को पहचान जाओगे

जिस दिन लिखेगा कोई भी तफ़्सीर ख़्वाब की

ख़्वाबों को ही 'इरम' ने असासा बना लिया

रहने दो मेरे पास ये जागीर ख़्वाब की

(1279) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kaise Banaun Hath Par Taswir KHwab Ki In Hindi By Famous Poet Iram Zehra. Kaise Banaun Hath Par Taswir KHwab Ki is written by Iram Zehra. Complete Poem Kaise Banaun Hath Par Taswir KHwab Ki in Hindi by Iram Zehra. Download free Kaise Banaun Hath Par Taswir KHwab Ki Poem for Youth in PDF. Kaise Banaun Hath Par Taswir KHwab Ki is a Poem on Inspiration for young students. Share Kaise Banaun Hath Par Taswir KHwab Ki with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.