मैं रात सुस्त अनासिर से तंग आ गया था

मैं रात सुस्त अनासिर से तंग आ गया था

मिरी हयात-ए-फ़सुर्दा में रंग आ गया था

नगाड़े पीटे हवाओं ने सुर्ख़ पहरों तक

गधों का झुण्ड कबूतर के संग आ गया था

सितार बजने लगे सुब्ह की मसहरी पर

धनक का क़ाफ़िला-ए-हफ़्त-रंग आ गया था

फ़लक पे रेंगते सूरज ज़मीन-बोस हुए

वो शहसवार-ए-शफ़क़ बहर-ए-जंग आ गया था

अँधेरे ग़ार में ये किलकिलाती खोपड़ियाँ

इन्ही के देखे रऊनत पे ज़ंग आ गया था

मिरे जहान-ए-बला सौत-ओ-हर्फ़ के द्वारे

न जाने कौन लिए जल-तरंग आ गया था

(580) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Main Raat Sust Anasir Se Tang Aa Gaya Tha In Hindi By Famous Poet Osama Zakir. Main Raat Sust Anasir Se Tang Aa Gaya Tha is written by Osama Zakir. Complete Poem Main Raat Sust Anasir Se Tang Aa Gaya Tha in Hindi by Osama Zakir. Download free Main Raat Sust Anasir Se Tang Aa Gaya Tha Poem for Youth in PDF. Main Raat Sust Anasir Se Tang Aa Gaya Tha is a Poem on Inspiration for young students. Share Main Raat Sust Anasir Se Tang Aa Gaya Tha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.