अँदेशा-ए-विसाल की एक नज़्म

शफ़क़ के फूल थाली में सजाए साँवली आई

चराग़ों से लवें खिचीं दरीचों में नमी आई

में समझा उस से मिलने की घड़ी आई

हवा जारूब-कश थी आसमाँ-आसार तिनकों की

जिसे अपनी सुहुलत के लिए दुनिया... ये तन-आसान दुनिया... इक मुरव्वत में

हुजूम-ए-ख़ल्क़ कहती है

मिरी आँखें तही गुल-दान की सूरत मुंडेरों पर

गली से उठने वाली गर्द को तितली बताती हैं

ये मंज़र मुंजमिद हो कर सफ़र आग़ाज़ करता है

लहू की बर्क़-रफ़्तारी तनाबें खेंच लेती है

ये कैसी शाम-ए-शहज़ादी

शफ़क़ के फूल थाली में सजाए ज़ीना-ए-शब से उतर आई

में समझा उस से मिलने की घड़ी आई

सलाख़ों से लहू फूटा लहू में रौशनी आई

(1453) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554