अपनी नाकाम तमन्नाओं का मातम न करो

अपनी नाकाम तमन्नाओं का मातम न करो

थम गया दौर-ए-मय-ए-नाब तो कुछ ग़म न करो

और भी कितने तरीक़े हैं बयान-ए-ग़म के

मुस्कुराती हुई आँखों को तो पुर-नम न करो

हाँ ये शमशीर-ए-हवादिस हो तो कुछ बात भी है

गर्दनें तौक़-ए-ग़ुलामी के लिए ख़म न करो

तुम तो हो रिंद तुम्हें महफ़िल-ए-जम से क्या काम

बज़्म-ए-जम हो गई बरहम तो कोई ग़म न करो

बादा-ए-कोहना ढले साग़र-ए-नौ में 'फ़ितरत'

ज़ौक़-ए-फ़रियाद को आज़ुर्दा-ए-मातम न करो

(998) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Apni Nakaam Tamannaon Ka Matam Na Karo In Hindi By Famous Poet Abdul Aziz Fitrat. Apni Nakaam Tamannaon Ka Matam Na Karo is written by Abdul Aziz Fitrat. Complete Poem Apni Nakaam Tamannaon Ka Matam Na Karo in Hindi by Abdul Aziz Fitrat. Download free Apni Nakaam Tamannaon Ka Matam Na Karo Poem for Youth in PDF. Apni Nakaam Tamannaon Ka Matam Na Karo is a Poem on Inspiration for young students. Share Apni Nakaam Tamannaon Ka Matam Na Karo with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.