है ग़म-ए-हिज्र न अब ज़ौक़-ए-तलब कुछ भी नहीं
है ग़म-ए-हिज्र न अब ज़ौक़-ए-तलब कुछ भी नहीं
आज तुम लौट के आए हो कि जब कुछ भी नहीं
तेरे ठुकराने की निस्बत से हुए हैं मशहूर
हम फ़क़ीरों का यहाँ नाम-ओ-नसब कुछ भी नहीं
आज ये बार-ए-मुलाक़ात उठेगा क्यूँ-कर
उस से मिलना है प मिलने का सबब कुछ भी नहीं
एक आवाज़ ने तोड़ी है ख़मोशी मेरी
ढूँढता हूँ तो पस-ए-साहिल-ए-शब कुछ भी नहीं
(774) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अलीमुल्लाह हाली