बादलों के बीच था मैं बे-सर-ओ-सामाँ न था
बादलों के बीच था मैं बे-सर-ओ-सामाँ न था
तिश्नगी का ज़हर पी लेना कोई आसाँ न था
क्या क़यामत-ख़ेज़ था दरिया में मौजों का हुजूम
साहिलों तक आते आते फिर कहीं तूफ़ाँ न था
जाने कितनी दूर उस की लहर मुझ को ले गई
मैं समझता था कि वो दरिया-ए-बे-पायाँ न था
हर तरफ़ पतझड़ की आवाज़ों की चादर तन गई
दश्त में मेरी सदा का जिस्म भी उर्यां न था
इस के रंग-ओ-सौत के जुगनू थे दामन में 'अलीम'
खो के सब कुछ आने वाला भी तही-दामाँ न था
(685) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अलीमुल्लाह हाली