दे आया अपनी जान भी दरबार-ए-इश्क़ में

दे आया अपनी जान भी दरबार-ए-इश्क़ में

फिर भी न बन सका ख़बर अख़बार-ए-इश्क़ में

जब मिल न पाया उस से मुझे इज़्न-ए-गुफ़्तुगू

मैं इक किताब बन गया इज़हार-ए-इश्क़ में

क़ीमत लगा सका न ख़रीदार फिर भी मैं

जिंस-ए-वफ़ा बना रहा बाज़ार-ए-इश्क़ में

शायद यही थी उस की मोहब्बत की इंतिहा

मुझ को भी उस ने चुन दिया दीवार-ए-इश्क़ में

तह तक मैं खोज आया हुआ ग़र्क़ बार बार

आया न फिर भी तैरना मँझदार-ए-इश्क़ में

(961) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554