राज़

शाम ओ सहर के मंज़र गहरी उदासियों के

पर्दे गिरा रहे हैं

वाक़िफ़ तो थीं हमेशा उन से मेरी निगाहें

ओढ़े न थीं फ़ज़ाएँ

यूँ कोहर की अबाएँ

कुछ था जो खो गया है?

शाख़-ए-नज़र पे दहका

बर्ग-ए-हिना का शोला

यूँ काँपता है जैसे

मिटता कोई हयूला

शाम ओ सहर से कोई मफ़रूर हो गया है?

सीने में मैं तक़ातुर

बूँदों का सुन रहा हूँ

इक ख़्वाब बुन रहा हूँ

इस में किसे बुलाने?

बे-नाम आरज़ू का ये राज़ कौन जाने

(835) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554