पल-दो-पल है फिर ये सोना मिट्टी का
पल-दो-पल है फिर ये सोना मिट्टी का
कर दो मिरा तय्यार बिछौना मिट्टी का
इक ठोकर से दोनों टूट के देखते हैं
तू काँच का मैं हूँ खिलौना मिट्टी का
तेरे शीश-महल की छत भी शीशे की
मेरे घर का कोना कोना मिट्टी का
कितने मअनी रखता है ज़रा ग़ौर तो कर
कूज़ा-गर के हाथ में होना मिट्टी का
आग का हँसना देख हवा के लहजे में
पानी की आवाज़ में रोना मिट्टी का
(1262) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अतहर नासिक