बे-नियाज़-ए-सौत-ओ-महरूम-ए-बयाँ रक्खा गया

बे-नियाज़-ए-सौत-ओ-महरूम-ए-बयाँ रक्खा गया

या'नी हर्फ़-ए-शौक़ को ज़ेर-ए-ज़बाँ रक्खा गया

ख़्वाब में रक्खी गई बुनियाद-ए-शहर-ए-आरज़ू

क़ैद में बर्फ़ाब की शो'ला जवाँ रक्खा गया

रहनुमाई दी गई हर मौज-ए-तुंद-ओ-तेज़ को

पानियों पर हर सफ़ीने को रवाँ रक्खा गया

क़ुदसियों को रिफ़अतें बख़्शी गईं फ़िरदौस की

ख़ाक के पुतले को ज़ेर-ए-आसमाँ रक्खा गया

दोपहर की धूप में 'आसिफ़' जला जाता है जिस्म

साया-ए-अश्जार को जाने कहाँ रक्खा गया

(861) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554