अब तलक तुंद हवाओं का असर बाक़ी है

अब तलक तुंद हवाओं का असर बाक़ी है

इक चराग़ और सर-ए-राहगुज़र बाक़ी है

वो हमारी नहीं सुनता तो गिला है कैसा

अब कहाँ अपनी दुआओं में असर बाक़ी है

दिल में बाक़ी हैं फ़क़त चंद लहू के क़तरे

अब मिरे पास यही ज़ाद-ए-सफ़र बाक़ी है

फिर बना लेंगे उसी जा पे नशेमन अपना

आशियाँ जिस पे था वो शाख़-ए-शजर बाक़ी है

मासियत अश्क नदामत से भी धुल जाती है

मुतमइन हूँ कि अभी दीदा-ए-तर बाक़ी है

जब वो चाहे मुझे दो-नीम करे आ के 'हबाब'

दस्त-ए-क़ातिल में यही एक हुनर बाक़ी है

(595) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ab Talak Tund Hawaon Ka Asar Baqi Hai In Hindi By Famous Poet Habab Hashmi. Ab Talak Tund Hawaon Ka Asar Baqi Hai is written by Habab Hashmi. Complete Poem Ab Talak Tund Hawaon Ka Asar Baqi Hai in Hindi by Habab Hashmi. Download free Ab Talak Tund Hawaon Ka Asar Baqi Hai Poem for Youth in PDF. Ab Talak Tund Hawaon Ka Asar Baqi Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Ab Talak Tund Hawaon Ka Asar Baqi Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.