जुज़ क़ुर्बत-ए-जाँ पर्दा-ए-जाँ कोई नहीं था
जुज़ क़ुर्बत-ए-जाँ पर्दा-ए-जाँ कोई नहीं था
वो था तो वहाँ और जहाँ कोई नहीं था
था एक ख़याल और ख़याल-ए-रुख़-ए-जानाँ
वो वाहिमा-ए-वहम-ओ-गुमाँ कोई नहीं था
इक साअत-ए-सद-साल में ठहरा था कहीं दिल
फिर क़ाफ़िला-ए-उम्र-ए-रवाँ कोई नहीं था
था कोई वहाँ जो है यहाँ भी है वहाँ भी
जो हूँ मैं यहाँ हूँ मैं वहाँ कोई नहीं था
सद-शुक्र ज़माने को न था गोश-ए-समाअत
हम को भी मगर रब्त-ए-ज़बाँ कोई नहीं था
(722) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इफ्तिखार शफ़ी