ब-नाम-ए-इश्क़ ग़म-ए-मो'तबर ज़रूरी है

ब-नाम-ए-इश्क़ ग़म-ए-मो'तबर ज़रूरी है

हयात के लिए कोई हुनर ज़रूरी है

कुछ और हो न हो हासिल बक़ा-ए-दिल के लिए

इक इज़्तिराब-ए-मुसलसल मगर ज़रूरी है

नशात-ए-दीद जो मंज़ूर है तो ऐ यारो

नज़र के साथ ख़ुलूस-ए-नज़र ज़रूरी है

बहुत ग़लत है तमन्ना-ए-ख़ुद-फ़रामोशी

वफ़ूर-ए-इश्क़ में अपनी ख़बर ज़रूरी है

ख़याल-ए-ज़ीनत-ए-फ़स्ल-ए-बहार से पहले

मिज़ाज-दानी-ए-बर्क़-ओ-शरर ज़रूरी है

कुछ हम भी आप से उम्मीद-ए-लुत्फ़ रखते हैं

उधर भी एक उचटती नज़र ज़रूरी है

चमन को और हसीं-तर बनाना है 'मंशा'

तो रंग-कारी-ए-ख़ून-ए-जिगर ज़रूरी है

(709) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ba-nam-e-ishq Gham-e-motabar Zaruri Hai In Hindi By Famous Poet Mohammad Mansha Ur Rahman Khan Mansha. Ba-nam-e-ishq Gham-e-motabar Zaruri Hai is written by Mohammad Mansha Ur Rahman Khan Mansha. Complete Poem Ba-nam-e-ishq Gham-e-motabar Zaruri Hai in Hindi by Mohammad Mansha Ur Rahman Khan Mansha. Download free Ba-nam-e-ishq Gham-e-motabar Zaruri Hai Poem for Youth in PDF. Ba-nam-e-ishq Gham-e-motabar Zaruri Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Ba-nam-e-ishq Gham-e-motabar Zaruri Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.