बात जो तुझ से ज़बानी हो गई

बात जो तुझ से ज़बानी हो गई

कुछ हक़ीक़त कुछ कहानी हो गई

बे-सबब फिरती नहीं है राह में

शहर की लड़की सियानी हो गई

रात फिर पागल हवा के शोर में

ज़ीस्त मेरी दास्तानी हो गई

रोज़ कहते हैं मगर कहते नहीं

ज़िंदगी अपनी कहानी हो गई

बात अपने शहर की कुछ तो कहो

क़ातिलों की पासबानी हो गई

किस लिए बे-कैफ़ हो 'आदिल'-हयात

ख़त्म क्या सारी कहानी हो गई

(839) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Baat Jo Tujhse Zabani Ho Gai In Hindi By Famous Poet Adil Hayat. Baat Jo Tujhse Zabani Ho Gai is written by Adil Hayat. Complete Poem Baat Jo Tujhse Zabani Ho Gai in Hindi by Adil Hayat. Download free Baat Jo Tujhse Zabani Ho Gai Poem for Youth in PDF. Baat Jo Tujhse Zabani Ho Gai is a Poem on Inspiration for young students. Share Baat Jo Tujhse Zabani Ho Gai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.