ख़ुद-फ़रामोश जो पाया है मुझे दुनिया ने

ख़ुद-फ़रामोश जो पाया है मुझे दुनिया ने

मेरे हाथों से भी लूटा है मुझे दुनिया ने

दिल तो बे-दाम बिका ज़ेहन की क़ीमत न लगी

कैसे बाज़ार में बेचा है मुझे दुनिया ने

वक़्फ़-ए-जज़्बात न होने की सज़ा दी है अजब

आतिश-ए-सर्द में फूँका है मुझे दुनिया ने

हम-सफ़र मुझ को बनाने से गुरेज़ाँ है मगर

हर नए मोड़ पे ढूँडा है मुझे दुनिया ने

बे-असर मेरी फ़ुतूहात रही हैं 'अख़्तर'

मैं जो हारा हूँ तो पूजा है मुझे दुनिया ने

(785) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554