ये सरकारी शिफ़ा-ख़ाने में जो बीमार लेटे हैं

ये सरकारी शिफ़ा-ख़ाने में जो बीमार लेटे हैं

बहुत आगे गए बाक़ी जो हैं तय्यार लेटे हैं

किसी को क्या पता हम झाँकते रहते हैं मोरी से

ब-ज़ाहिर इक हवन्नक़ हैं पस-ए-दीवार लेटे हैं

हमारे इश्क़ और उन के तग़ाफ़ुल का ये आलम है

कि हम दिल हार बैठे हैं वो लेने हार लेटे हैं

यूँही शाम ओ सहर रहता है नक़्शा उन की महफ़िल का

इधर दस पाँच बैठे हैं उधर दो चार लेटे हैं

(843) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554