क्या शहर में है गर्मी-ए-बाज़ार के सिवा

क्या शहर में है गर्मी-ए-बाज़ार के सिवा

सब अजनबी हैं एक दिल-ए-ज़ार के सिवा

इस दश्त-बे-खु़दी में कि दुनिया कहें जिसे

ग़ाफ़िल सभी हैं इक निगह-ए-यार के सिवा

चेहरों के चाँद राख हुए बाम बुझ गए

कुछ भी बचा न हसरत-ए-दीदार के सिवा

आलम तमाम तीरगी-ए-दर्द-ए-मुज़्महिल

हाँ इक फ़रोग़-ए-शोला-ए-रुख़्सार के सिवा

सारी शफ़क़ समेट के सूरज चला गया

अब क्या रहा है मौज-ए-शब-ए-तार के सिवा

जिस सम्त देखिए है सलीबों की इक क़तार

कोई उफ़ुक़ नहीं उफ़ुक़-ए-दार के सिवा

(788) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kya Shahr Mein Hai Garmi-e-bazar Ke Siwa In Hindi By Famous Poet Anwar Siddiqui. Kya Shahr Mein Hai Garmi-e-bazar Ke Siwa is written by Anwar Siddiqui. Complete Poem Kya Shahr Mein Hai Garmi-e-bazar Ke Siwa in Hindi by Anwar Siddiqui. Download free Kya Shahr Mein Hai Garmi-e-bazar Ke Siwa Poem for Youth in PDF. Kya Shahr Mein Hai Garmi-e-bazar Ke Siwa is a Poem on Inspiration for young students. Share Kya Shahr Mein Hai Garmi-e-bazar Ke Siwa with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.