सुलगती रेत में इक चेहरा आब सा चमका

सुलगती रेत में इक चेहरा आब सा चमका

उदास आँखों में जीने का हौसला चमका

अँधेरी रात में ये किस का नक़्श-ए-पा चमका

मुसाफ़िरों की निगाहों में रास्ता चमका

शब-ए-फ़िराक़ में कोई सितारा टूटा तो

हमारी सोच में अन-जाना वसवसा चमका

फ़ज़ा में फैल गए कितने याद के जुगनू

दयार-ए-शौक़ में जब कोई रत-जगा चमका

उदासियों के अँधेरे डरा रहे थे मुझे

कि हाफ़िज़े में अचानक तिरा कहा चमका

बिखर रही है ख़यालों में ख़्वाब की ख़ुशबू

वजूद बन के कहाँ कोई ख़ुश-अदा चमका

छुपाए छुप न सका मैं तो भीड़ में 'अम्बर'

न जाने कैसे मुझी पर वो दायरा चमका

(805) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Sulagti Ret Mein Ek Chehra Aab Sa Chamka In Hindi By Famous Poet Brijesh Ambar. Sulagti Ret Mein Ek Chehra Aab Sa Chamka is written by Brijesh Ambar. Complete Poem Sulagti Ret Mein Ek Chehra Aab Sa Chamka in Hindi by Brijesh Ambar. Download free Sulagti Ret Mein Ek Chehra Aab Sa Chamka Poem for Youth in PDF. Sulagti Ret Mein Ek Chehra Aab Sa Chamka is a Poem on Inspiration for young students. Share Sulagti Ret Mein Ek Chehra Aab Sa Chamka with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.